शादी अनुदान योजना बंद होने से लाभार्थी मायूस, विभाग ने शासन को 60 लाख रुपये भी किए वापस।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

प्रदेश सरकार द्धारा सामान्य, एससी-एसटी वर्ग की जरूरतमंद बेटियों को संबंधित विभागों के माध्यम से शादी के लिए अनुदान उपलब्ध किए जा रहा था।

बदायूं। शादी अनुदान योजना बंद होने से जहां लाभार्थी मायूस हैं वहीं 60 लाख रुपये की राशि वापस करनी पड़ी है। शासन द्धारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना संचालित की जा रही थी। इसमें गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए 20 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाते थे, लेकिन शासन ने इस योजना को बंद कर दिया है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग ने शासन को 60 लाख रुपये भी वापस कर दिए हैं। प्रदेश सरकार द्धारा सामान्य, एससी-एसटी वर्ग की जरूरतमंद बेटियों को संबंधित विभागों के माध्यम से शादी के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता था। अनुदान का लाभ लेने के लिए आवेदकों (लड़की के माता अथवा पिता) को शादी की तारीख के 90 दिन पहले या 90 दिनों बाद तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य था। इस योजना के तहत पात्र लोगों को बेटी की शादी लिए एकमुश्त 20 हजार रुपये दिए जाते थे। ऐसे में इस योजना का लाभ लेने के लिए सौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें जिले में 56 लाभार्थी पात्र पाए गए थे। जिन्हें योजना का लाभ दिया जाना था, लेकिन शासन स्तर से योजना को बंद करने का विचार किया गया और कुछ समय पहले समाज कल्याण विभाग से इस योजना के तहत दी गई धनराशि वापस करने के निर्देश दिए गए। ऐसे में समाज कल्याण विभाग द्वारा एससी-एसटी के लिए आया 40 लाख और सामान्य वर्ग के लिए आया 20 लाख रुपया अब वापस कर दिया है। विभाग के अनुसार जो 56 आवेदन है, इनमें 40 एससी और 16 सामान्य वर्ग के हैं। अब इन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

——-
शासन स्तर से योजना को बंद कर दिया गया है। ऐसे में आवेदनकर्ताओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जो धनराशि शासन स्तर से मिली थी, उसको वापस कर दिया गया है।
-रामजनम, जिला समाज कल्याण अधिकारी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!