सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक करेंगे ब्लाक पुरेडलई का घेराव कार्यवाही न होने तक बंद होंगे सभी मनरगा कार्य
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। विकास खंड पूरेडलई की ग्राम पंचायत कस्बा इचौली के ग्राम रोजगार सेवक राजेश कुमार को ग्राम प्रधान पुत्र ने फर्जी हाजिरी भरने से मना करने पर गाली गलौज करने के साथ साथ मारा पीटा भी। उक्त मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना से जिले भर के ग्राम रोजगार सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ब्लॉक इकाई पूरे डलई के ग्राम रोजगार सेवकों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को खंड विकास अखिकारी से मिल कर घटना की विस्तृत जानकारी दे चुका है जिस पर खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने बताया कि अगर 3 दिवस के अंदर दोषी प्रधान पुत्र/प्रतिनिधि पर कोई कार्यवाही विधिक कार्यवाही नहीं होती है तो सोमवार को जिले भर के समस्त रोजगार सेवक विकास खंड कार्यालय पूरे डलई का घेराव करेंगे। साथ ही साथ जिले के सम्पूर्ण मनरेगा कार्यों को भी बंद कर दिया जाएगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को ग्राम रोजगार सेवकों के मान सम्मान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि मनरेगा कार्यों के फर्जीवाड़े को काबू में रखने के लिए सरकार प्रतिदिन ठोस कदम उठा रही है लेकिन ग्राम प्रधान फर्जी हाजिरी भरने को लेकर निरंतर रोजगार सेवकों पर दबाब बनाते हैं और बात न मानने पर नौबत लड़ाई झगड़े तक आ जाती है,अब ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं जिससे संगठन ने भी आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। संगठन के जिला प्रभारी जमनेश कनौजिया ने बताया कि विकास खंड पूरेडलई में सोमवार को होने वाले घेराव कार्यक्रम के लिए जिले भर के समस्त रोजगार सेवकों का आवाहन किया गया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

