मनरेगा में दैनिक मजदूरों की मजदूरी काफी कम: गुलशन यादव प्रधानों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। विकास खण्ड स्तर पर निर्माण सामग्री में बाजार मूल्य व स्टीमेट मूल्य में बड़ा अन्तर होने की वजह से प्रधानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार से कम मूल्य का स्टीमेट गुणवत्तापूर्ण निर्माण में बाधा बन रहा है। जिससे जांच के समय अधिकारी प्रधानों को ही दोषी साबित कर देते हैं। ऐसी ही दुश्वारियों के खिलाफ किसानों ने एकमत होकर विकास खण्ड बंकी के रामसेवक सभागार में बैठक करने के बाद कई समस्याओं पर चर्चा करने के बाद खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। प्रधानों का कहना था कि मनरेगा में बाजार के मुकाबले दैनिक मजदूरी काफी कम है। जिससे मनरेगा कार्य कराना सम्भव नही है। प्रधानों ने दिए गये ज्ञापन में ग्राम सभा में नियुक्त केयर टेकर व पंचायत सहायक का मानदेय निधि से न दिलाकर अलग निधि से दिए जाने की मांग की। जिससे इन पैसों से नाली, खड़ंजा व विद्यालय कायाकल्प आदि का निर्माण हो सके और गांव विकास की दिशा में आगे बढ़ सके। बैठक के बाद ज्ञापन देने वालों में प्रधान व प्रधान प्रतिनिधियों विनोद वर्मा, विनोद यादव, गुलशन यादव, सुनीता देवी, वंदना देवी, अनिल कुमार, गिरजा शंकर, सरोज यादव, नौमीलाल, अमर सिंह, शबनम, तुफैल, उर्मिला, प्रियंका देवी, राजकिशोर वर्मा, मो. शरीफ, मो. वजू, सुभाष, चन्द्र प्रकाश, शेर बहादुर सहित अन्य शामिल रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

