बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही, आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर ग्रामीणों के बीच बैठक कर लोगो को जागरूक किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सोशल मीडिया या समाज मे बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालो के विरुद्ध अब सख्त हो गयी है रविवार को प्रभारी निरीक्षक मसौली ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर ग्रामीणों के बीच बैठक कर लोगो को जागरूक किया।
पंचायत भवन बड़ागांव के सभागार में उपस्थित ग्रामीणों से रूबरू होते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाहें पूरी तरह से फर्जी है ऐसी कोई घटना नही हो रही है आप लोग अपने आसपास के लोगो को बताये बच्चा की अफवाह झूठी है। प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने लोगो को आगाह करते हुए कहा कि बच्चा चोरी की अफवाहों को फैलने वालों को चिन्हित करने के लिए पुलिस तैयार है बस आप सबको अफवाह फ़ैलाने वालों की जानकारी पुलिस को दे। जिसके खिलाफ कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार लोगो पर बच्चा चोरी का आरोप लगा कर मारने पीटने लगते है ऐसी घटनाओ से बचे यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे तथा कोई अत्याचार न करे साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यदि अफवाह फैलाने वाला चिन्हित होगया तो उसके विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने मसौली, बांसा, शहाबपुर, सिसवारा, गुरेला, सहादतगंज, त्रिलोकपुर सुरसण्डा में बैठके आयोजित कर लोगो को जागरूक किया।
इस दौरान अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राम निरंजन यादव, कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव, उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह, माया यादव, शशिकांत सिंह, रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, गुफरान अहमद अब्दुल वहीद अंसारी, कृष्ण कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार वर्मा, मायाराम यादव, दशरथ राम गुप्ता, पप्पू गौतम, शाहिद अली, नूरुल अमीन अंसारी, राजेन्द्र यादव, जाबिर सलमानी, वीरेंद्र यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

