संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541
बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाम पट्टी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता ने पुत्री की रस्सी से फांसी के फंदे में लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलाम पट्टी की है। जहां पर चौधरी पुरवा मजरे टिकरा निवासी राम सजीवन ने अपनी पुत्री मीना देवी का विवाह 18 अप्रैल 2014 को क्षेत्र के ग्राम पुरे गुलाम पट्टी निवासी हरिराम के पुत्र टिंकू उर्फ सुनील कुमार से किया था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में मीना का उत्पीड़न किया जा रहा था। जिसके चलते रविवार रात करीब एक बजे उसके दामाद ने फोन पर सूचना दी कि उसकी पुत्री को सांप ने काट लिया है। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है पिता अन्य परिजनों के साथ जब आनन-फानन में अपनी पुत्री के घर पहुंचा तो उसका शव आंगन में रखा हुआ था। आरोप है कि पुत्री को फांसी के फंदे में लटका कर उसकी हत्या कर दी गई है। मृतका के पिता ने उसके पति, सास, ससुर, देवर व जेठ पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया, प्रथम दृष्टया महिला ने संभवत फांसी लगाकर आत्महत्या की है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

