किसान आन्दोलन को टिकैत के साथ अखिलेश दे रहे धार: गोप महात्मा गांधी अवार्ड से सम्मानित हुए जननायक किसान नेता राकेश टिकैत पूर्व मंत्री गोप, निसार और मेराज़ में मिला सामाजिक सहभागिता सम्मान

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। बीते एक साल पूर्व किसान आन्दोलन द्वारा देश की सत्ता की चूले हिलाने वाले भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष चौधरी राकेश सिंह टिकैत को गांधी जयन्ती के अवसर पर स्थानीय गांधी भवन में महात्मा गांधी शांति अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, निसार मेहंदी और मेराज़ जै़दी को सामाजिक सहभागिता सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रबुद्धजनों की उपस्थिति एवं सहमति से ‘जननायक‘ की उपाधि से भी अलंकृत किया गया। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामाजिक सहभागिता सम्मान समारोह में जनता को सम्बोधित करते हुए जननायक श्री टिकैत ने कहा कि, ‘देश बेहद खतरनाक स्थिति में जा रहा है। देश में नकली धार्मिक लोग बनाये जा रहे हैं। नकली हिन्दू, नकली मुस्लिम, नकली सिख बनाकर नया इतिहास रचने की तैयारी हो रही है। अब गांधी जी की विचारधारा को सुनने वाले लोग ही खत्म होते जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह और भी खत्म होती चली जायेगी।‘

उन्होनें जोर देकर कहा कि, ‘दरअसल, अब चमकीली कोठियों में किसानों की किस्मत का फैसला होता है। किसानों की जमीन छीने जाने का प्रोग्राम बन रहा है। अब, सरकार बैल की मजदूरी तय कर रही है।‘ उन्होनें दिल्ली की एक बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि, श्मुझसे कहा गया था कि बैल दो साल में 160 दिन काम करता है। बाकी दिन तो वह आराम करता है। अब आप ही बताओ कि बैल क्या खाता नहीं है? क्या पीता नहीं है? इतना ही नहीं, किसानों की मजदूरी तो 34 रूपये निकाली गई। उन्होनें स्पष्ट रूप से कहा कि, श्गांव दो प्रकार के ही लोग छोड़ रहे हैं। एक तो वे, जो पढ़ लिख गये। शहर में नौकरी करने लगे। वहीं घर बना लिया और दूसरे वह जो अनपढ़ हैं।‘ विशिष्ठ अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि महात्मा गांधी के आन्दोलन के बाद सबसे बड़ा आन्दोलन किसी ने किया है तो वह किसानों के नेता राकेश टिकैत ने किया। इतने लंबे समय तक आन्दोलन को चलाना बहुत बड़ी बात है। किसानों की एकता और संघर्ष की बदौलत ही किसानों के खिलाफ काले कानून को सरकार को वापस लेना पड़ा। किसानों के हक की लड़ाई राकेश टिकैत के बाद कोई लड़ने वाला है तो हमारे नेताजी मुलायम सिंह यादव थे। और अब इस लड़ाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ रहे है। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, पूर्व विधायक सरवर अली खां, एस.एस. नेहरा, राजेन्द्र वर्मा, संजय सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, मृत्युन्जय शर्मा, बृजेश दीक्षित, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, उमेर किदवई, फराज किदवई, सलाउद्दीन किदवई, अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, राजू प्रधान, नसीम कीर्ति, प्रो. अंजुम बाराबंकवी, वासिक वारसी, दानिश आजम वारसी, अशोक कुमार, सरदार राजा सिंह एडवोकेट, अतिकुर्रहमान सहित कई पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!