थाना मसौली परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। बारावफात पर्व के मद्देनजर थाना मसौली परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधानो, पुलिस वालीन्टर के सदस्यों से सहयोग की अपील की।

शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने कहा कि पर्व दिलों को जोड़ने का काम करते हैं। इसलिए हमें इसे मिलजुल कर एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकाला जाए। तथा कोई नई परंपरा की शुरूआत नहीं होनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कस्बा मसौली, बड़ागाँव, बांसा, त्रिलोकपुुुर, सआदतगंज, अनुपगंज, शहाबपुर कस्बे में रास्ते में किसी प्रकार का अतिक्रमण हो तो उसे साफ करा दे। तथा बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सभी लोग सहयोग करें। शांति समिति की बैठक में मेढिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मेरे गाँव मे दूसरे दिन जुलूस निकाला जाता है। बैठक में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राम निरंजन यादव, उपनिरीक्षक मुन्ना कुमार, विपिन सिंग राठौर, समाजसेवी शकील सिद्दीकी, मुईन वारसी, मो0 सलमान, कलीम चौधरी, कामिल अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी, आरिफ राइन, सलाहुद्दीन, मो0 अकील अंसारी, मो0 शब्बीर, मो0 फुरकान, मो0 कैस, मो0 जावेद, प्रेमनन्द वर्मा, अहमद अली सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!