11 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने अवगत कराया है कि 11 अक्टूबर, 2022 को व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, सेवायोजन विभाग, व संकल्प योजना के संयुक्त तत्वावधान में हाफिज सिददीकी इस्लामियां इण्टर कॉलेज, बदायूँ में प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्री राम पिस्टन, हीरो मोटर कार्प, हरिद्वार, एफ0सी0सी0 गुडगांव, बजाज मोटर्स हरिद्वार, डोन बोस्को टेक्नीकल सोसाइटी लखनउ सहित लगभग 30 से अधिक कम्पनियां को प्रतिभाग करने की सम्भावना है। प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों में 8वीं, 10वीं/आई0टी0आई0, 12वीं, स्नातक व कौशल विकास में प्रशिक्षित/प्रमाणित युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिभागी अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, 02 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं समस्त वांछित शैक्षणिक अभिलेखों की 02-02 छायाप्रतियों के साथ उपरोक्त स्थान व समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

