ग्राम पंचायत सचिवों एव राजमिस्त्रियों तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के तहत ग्राम पंचायत रहरामऊ में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों एव राजमिस्त्रियों तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे सम्बंधित ग्राम प्रधानों और संबंधित कर्मचारियों को गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने एव राजमिस्त्रियों को गुणवत्तापूर्ण कार्यो से संबंधित जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक हर्षित मिश्रा की देखरेख में आयोजित कार्यशाला में यूनिसेफ के इंजीनियर आकाश गायकवाड़ ने राजमिस्त्रियों को ओडीएफ प्लस के तहत होने वाले निर्माण कार्यो के प्रति जागरूक किया उन्होंने योजना के तहत बनने वाले ठोस एव अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के निर्माण पर चर्चा करते हुए स्थलीय प्रशिक्षण दिया। इंजीनियर आकाश गायकवाड़ ने राजमिस्त्रियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप किये जायेंगे तथा आबादी के हिसाब से निर्माण कार्य करे जाएंगे।

कार्यशाला के अंतिम दिन जिला समन्वयक उद्धव सिंह एव हर्षित मिश्रा ने कार्यशाला के प्रतिभागियों को आर आर सी निर्माण, शीलटक्लचर निर्माण, फिल्टर चैंबर का निर्माण, शोक पिट, कम्पोस्ट पिट, के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। कार्यस्थल पर निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार कर प्रशिक्षित किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन से गांव की गलियों व घर स्वच्छ रहेंगे। इसके लिए सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रयास कर रही है। सूखा व गीला कचड़ा अब बाहर नहीं फेंका जाएगा। उस कचड़े को मिलने वाली दो डस्टबिन में अलग-अलग रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा को पूरा करने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।  इस मौके पर ओडीएफ के तहत चयनित सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिक राजमिस्त्री मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!