रामपुर महोत्सन मे हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। श्री रमताराम चतुर्भुजी मंदिर रामपुर में प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर लगनें वाले दस दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें आस पास के स्कूली छात्राओं नें प्रतिभाग किया। रामपुर महोत्सव के चौथे दिन आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में 17 छात्राओं नें प्रतिभाग किया जिसमें श्रष्टी पटेल पृथम, काव्या द्वितीय, समीक्षा तृतीय स्थान पर रही। वही आर्ट प्रतियोगिता में अंजली वर्मा पृथम, सुधा द्वितीय, नन्दिनी तृतीय , स्थान पर रही। निबन्ध प्रतियोगिता में शीर्षक,हमारे जीवन में महोत्वों का महत्व, पर शिवानी वर्मा पृथम, अजय कुमार द्वितीय, निखिल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। विजई छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

आज आयेंगे दिनेश यादव निरहुआ

10 नवम्बर को शाम तीन बजे से होनें वाले दिनेश यादव व अम्रपाली दूबे के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटनें की सम्भावना के चलते मेला प्रबन्धन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा बवस्था के चाक चौबन्ध ब्यवस्था कर ली है, अध्यक्ष चेयरमैन आनन्द मोहन नें बताया उपद्रवियों पर नजर रखनें के लिए मेले में 50 से अधिक सी सी टीबी कैमरे लगाये गये हैं इसके साथ 2 कम्पनी पीएसी व 200 पुलिस के जवान एवं महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे साथ ही दमकल की गाडियां भी जिला प्रसासन द्वारा की गई हैं। वहीं मेले से बाहर ही वाहन के पार्कंग की व्यवस्था की गई है केवल र्वाआईपी पास, मीडिया व सुरक्षा व्यवस्या व कार्यक्रम से जुडे वाहनों को ही मंच तक जानें की अनुमति होगी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!