रामसनेहीघाट बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र मे लगभग 42 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में गाव के बाहर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार कोतवाली असंद्रा क्षेत्र के सलेमपुर गाव निवासी रामकुमार की लगभग 42 वर्षीय पत्नी सावित्री ने गाँव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक गाव के बाहर खेतो में पेड़ लगे हुए है मृतका खेती का कार्य भी करती थी बुधवार की सुबह गाव के लोग जब खेत पहुंचे तो शव को लटकता देख दंग रह गये आनन-फानन में इसकी सूचना परिजनों को दी, परिजन बदहवास हालत में घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव को उतार कर घर ले आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुएआवश्यक लिखा पढी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

