मैनपुरी में अपर्णा यादव पर दांव लगा सकती है भाजपा, आमने-सामने हो सकती हैं नेताजी की दोनों बहुएं
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
समाजवादी पार्टी के बड़े गढ़ के रूप में स्थापित हो चुके मैनपुरी को भारतीय जनता पार्टी अपने कब्जे में ले सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस के गढ़ अमेठी में सेंध लगाई है, कुछ वैसी ही तैयारी अब मैनपुरी को लेकर भी की जा रही है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से रिक्त मैनपुरी लोकसभा की सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भी बड़ा दांव खेल सकती है।समाजवादी पार्टी की तरफ से मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर बड़ा दांव खेल सकती है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

