….तहसीलदार पूनम तिवारी की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस में 5 फरियादियों ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर बीनू सिंह एव नायब तहसीलदार पूनम तिवारी की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस में 5 फरियादियों ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये।
मलौली निवासी शोभाराम ने बताया कि गांव में बने बारात घर पर गांव के कुछ दबंग लोगो ने कब्जा कर लिया है जिससे वैवाहिक कार्यक्रमों में दिक्कतें होती है। दहेजिया निवासी नीरज कुमार पुत्र चुन्नीलाल ने प्रदीप यादव पर जबरन जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। हौजपुर निवासी परशुराम वर्मा ने आबादी की भूमि पर कुबेर, अखिलेश पुत्रगण रामसागर पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की। भुलीगंज निवासी ओमप्रकाश ने चकमार्ग की पैमाइश की मांग की वही कटरा मसौली निवासी नत्था ने राजस्व विभाग द्वारा की गई पैमाइश को गलत तरीके से पैमाइश करने की शिकायत की जिसे पुनः पैमाइश की मांग की। अधिकारियों ने फरियाद सुनते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी किये। थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, निरीक्षक राम कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक शमशाद अली, माया यादव, रविन्द्र सिंह सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!