रक्तदान कर महादानी बने 21 किसान

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ की अगुवाई में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 28 किसानों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 21 लोग स्वैच्छिक रक्तदान कर महादानी बने। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व व रक्तकोष प्रभारी डॉ वी पी सिंह की देखरेख में आयोजित रक्तदान शिविर में 28 किसानों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा जांचोंपरान्त 21 लोग स्वैच्चिक रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से अरुण चन्द मिश्रा, नीरज कुमार, रोहित कुमार, राजकुमार यादव, रमेश, पन्नालाल, विशेष कुमार, कपिल वर्मा, राजू, सुनील, प्रेमचन्द, अशोक कुमार, सुभेन्द्र कुमार, अमरीश कुमार, पवन, मो रिजवान, शीलू मौर्या, मो सैफ, इरफान व अखिलेश शामिल रहे। रक्तदान शिविर के पश्चात जिला कार्यालय गोकुल नगर पर भाकियू की आपात बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शांति भूषण सिंह, सनत वर्मा, सतीश वर्मा, प्रमोद कुमार, रामानंद वर्मा, भगौती प्रसाद, बाबादीन आदि उपस्थित रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!