भाजपा सरकार बिना भेदभाव कर रही जनता का काम: राम प्रकाश

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। नगर के मोहल्ला सत्य प्रेमी नगर वार्ड की बैठक शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व भाजपा के नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा की गई। नगर निकाय चुनाव में वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में सत्य प्रेमी नगर में भी वार्ड की बैठक संचालित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा केंद्र व राज्य की सरकारें बगैर भेदभाव के जनता के कार्य कर रही है। इसी के चलते भारी मतों से जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। मिनी सदन कहे जाने वाले निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। जनता का विश्वास जीतकर दिन पर दिन भारतीय जनता पार्टी परचम लहराने का कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित वार्ड के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहां सत्य प्रेमी नगर वार्ड में पार्टी लगातार चार बार से जीत हासिल करती आ रही है इस बार भी वार्ड निवासियों की बदौलत पुनः जीत स्थापित कराएगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्रीय सभासद एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘ ने कहा हम अपने वार्ड में बगैर भेदभाव के हमेशा से कार्य करते आ रहे हैं। लोगों के सुख-दुख के अलावा उनके विभिन्न पेंशन आय निवास जाति राशन कार्ड बनवाने का कार्य लोगों को घर बैठे उपलब्ध कराते हैं, यही कारण है कि जनता में एक अच्छी छवि प्राप्त की है। सत्यप्रेमी नगर वार्ड की सम्मानित जनता इस चुनाव में भी भारी मतों से जीत दिलवाने का कार्य करेगी। जिसके लिए सदैव आभारी रहूंगा। बैठक में मुख्य रूप से निकाय चुनाव के नगर संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उषा शर्मा, नगर मंत्री शिल्पी सिंह, नगर सह संयोजक कुशाग्र श्रीवास्तव, नगर मंत्री रूपरानी गुप्ता के साथ-साथ राजेंद्र शंकर निगम, हरिशंकर रस्तोगी, ज्योति प्रकाश शुक्ला, ताज्जुद्दीन, कमल माथुर, अब्दुल सईद, मोहम्मद इरफान (बाबू), भुईहारे बाबा मंदिर की मुखिया विमला निगम, मंदिर के पुजारी सतीश मिश्रा, बूथ अध्यक्ष राजेश निगम, प्रभात कुमार घोष, प्रवीण श्रीवास्तव, स्पंदन सिंह, राकेश जायसवाल, आशीष निगम, ऋषि तिवारी, अमित तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!