देवा ब्लाक में बिछाऊंगा सड़कों का जाल: धर्मेन्द्र यादव ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने किया इण्टर लॉकिंग मार्ग का उद्घाटन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत टाई कला व ग्राम पंचायत मित्तई में रविवार को देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने पंचम व पंद्रहवां वित्त आयोग से निर्मित की गई कई इंटरलॉकिंग मार्गाे का लोकार्पण किया। सर्वप्रथम टाई कला पहुंचने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मान सिंह ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ ब्लॉक प्रमुख का मल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात् धमेंद्र यादव ने मित्तई पुलिस चौकी मार्ग व प्रांगण में लगाई गई इंटरलॉकिंग का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास खण्ड देवा में प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास का पहिया चल पड़ा है जो अब रुकने वाला नहीं है। जल्द ही सड़क और नालों के साथ ही देवा क्षेत्र के स्कूलों को इनवर्टर की सुविधा से भी लैस किया जाएगा ताकि पढ़ने वाले बच्चों को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो स इस अवसर पर मित्तई चौकी प्रभारी एस.पी सिंह के साथ ही पूर्व ब्लाक प्रमुख इच्छवाकु मौर्या, करूणेश वर्मा, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, पूर्व प्रधान रामसागर यादव, पूर्व प्रधान बरेठी रामनाथ यादव, घनश्याम यादव, मनीराम यादव, विजय यादव, रवि यादव, मनीष यादव तकाजीपुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

 

 

Don`t copy text!