प्रेस क्लब सिद्धौर की चौथी बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। सिद्धौर क्षेत्र के अंतर्गत मां सिंह वाहिनी शिक्षण संस्थान बबक्करपुर कैसरगंज में संगठन के संरक्षक, अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गणों की उपस्थिति में प्रेस क्लब सिद्धौर बैठक की गई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि रविवार को मां सिंह वाहिनी शिक्षण संस्थान बबक्करपुर केसरगंज प्रांगण में प्रेस क्लब सिद्धौर संरक्षक शेर बहादुर शेरा अध्यक्ष राजेश सिंह व महामंत्री धीरेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पत्रकारों पर होने वाले उत्पीड़न को लेकर सारे संगठन को एक साथ खड़े रहने की अपील की गई इसके अलावा संगठन को मजबूत करने की भी विस्तृत चर्चा हुई संगठन के रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ प्रदेश स्तर तक ले जाने को लेकर रणजीत बनी अध्यक्ष राजेश सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा आज के दौर में एकता अनिवार्य है वही महामंत्री धीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पत्रकारों के साथ उत्पीड़न और जो भी अधिकारी कर्मचारी पत्रकारों से बदसलूकी करेगा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रेस क्लब सिद्धौर संरक्षक शेर बहादुर शेरा, अध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष राम अकबाल, बृजेंद्र सिंह मोहित व महामंत्री धीरेंद्र सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष विकास द्विवेदी, सोनू दीक्षित, राणा यादव, मेवालाल, आरके धीमान, मंत्री रामकरण, मोहम्मद जुबेर, साहेब शरण, राजू सिंह रावत, मोहम्मद खुर्शीद, सैयद मोहम्मद रजी जैदी, संतोष कुमार, गोविंद, शिव प्रकाश उपस्थित सभी प्रेस क्लब सिद्धौर के वरिष्ठ साथियों का कोषाध्यक्ष विकास द्विवेदी द्वारा जलपान ग्रहण कराया गया।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!