अज्ञात वाहन की टक्कर से दो गौवंश की मौत ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बदायूं मेरठ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दो गौवंश को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर तहसील प्रशासन और पुलिस ने दोनों पशुओं के शव को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवा कर दफन करा दिया। एसडीएम विजय कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव परसोना के पास अज्ञात वाहन ने दो गौवंश को टक्कर मार दी है। हादसे में दोनों पशुओं की मौत हो गई है और उनके शव सड़क पर पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार, लेखपाल ज्ञानेंद्र कुमार को मौके पर भेजा। इधर, कोतवाल विशाल प्रताप सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन मंगा कर गड्ढा खुदवाया और मृत गौवंश को राजमार्ग से हटवाकर उनका सम्मान पूर्वक अन्तिम संस्कार करा दिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

