एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी को किया सम्मानित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जिले में आम जन को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी अवनीश सिंह को एक कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया। यह कार्यक्रम ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस द्वारा आयोजित किया गया। संस्था के ऑपरेशनल हेड विकास मणि त्रिपाठी व रीजनल मैनेजर विवेक मिश्रा ने बताया 108/102 दो यह महत्वपूर्ण सेवाएं है। यह बड़ा ही दरूह कार्य है कि आम जन को सरकार से मिलने वाली सुविधाएं ससमय मिल सके। पहले सेवाएं समय से नहीं मिल पाती थी जिसकी वजह से पीड़ित को लंबे समय तक एंबुलेंस सेवाओं की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। जिला प्रभारी अवनीश सिंह की कार्यप्रणाली से जनता को बेहतर सेवाएं सुलभ हो रही हैं व अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!