सफाई मजदूर संघ ने अधिशासी अधिकारी से हुई वार्ता के उपरांत अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ली। कर्मचारियों में खुशी की लहर काम पर लौटे
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शाखा द्वारा 9 जनवरी से 9 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन काम रोको हड़ताल अधिशासी अधिकारी तथा शाखा के पदाधिकारियों के मध्य हुई वार्ता के उपरांत शाखा पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी द्वारा मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए गए आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन कामरु को हड़ताल वापस लेते हुए कर्मचारियों से नगर में अपनी ड्यूटी मुस्तैदी के साथ करने की घोषणा की कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को अधिशासी अधिकारी द्वारा मांगों के समर्थन में दिए गए आश्वासन की जानकारी जैसे ही कर्मचारियों को दी कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे तथा वह शाम से ही अपने अपने कार्यों पर जुट गए I
ज्ञात रहे उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शाखा सहसवान द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन काम रोको हड़ताल प्रारंभ कर दी जिसके कारण नगर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई व शीत लहर से कांप रहे लोगों को अलाव ना जलाई जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है I
अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने उत्तर प्रदेश की सफाई मजदूरों शाखा के पदाधिकारियों को बुलाकर उनसे वार्ता करने के लिए बुलाया जिस पर अधिशासी अधिकारी ने पदाधिकारियों को बताया की पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों का जो बकाया भुगतान है उसे अतिशीघ्र निपटा दिया जाएगा वर्दी के लिए प्रोसेस प्रक्रिया चल रही है प्रक्रिया पूर्ण होते ही कर्मचारियों को वर्दी बढ़ती जाएगी जैसी कई मांगों को अधिशासी अधिकारी ने अति शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया वार्ता में बैठे पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी के दिए गए मांगे पूर्ण करने के आश्वासन पर सोमवार से चल रही अनिश्चितकालीन काम रोको हड़ताल वापस लेने की घोषणा करते हुए अधिशासी अधिकारी को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारी शासनादेशों के अनुरूप अपनी ड्यूटी का निर्वाह करेंगे इसमें कर्मचारी भी किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करेंगे अधिशासी अधिकारी द्वारा शाखा पदाधिकारियों को दिया गया मांगों के समर्थन का आश्वासन जब सफाई कर्मचारियों को बताया तो वह खुशी झूम उठे I उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शाखा कर्मचारियों द्वारा अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा करते ही कर्मचारी अपने-अपने कामों पर जुट गए।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

