दिनदहाड़े हुई फायरिंग से शहर में दहशत का माहौल हमलावर मौके से फरार।

मुकीम अहमद अंसारी

घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती क्षेत्र में दहशत का माहौल।

 

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूल पुरा जाटों वाली गली का है।

बदायूं। में दिन दहाड़े फायरिंग ! अधेड़ को मारी गोली मारकर फरार हुआ हमलावर lयूपी के बदायूं में दिन दहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई ! गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई हांलांकि मोहल्ले के एक अधेड़ व्यक्ति की गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बताई जाती है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है !
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा जाटों वाली गली में एक अधेड़ को गोली मार-कर हमलावर फरार हो गए । गंभीर रूप से घायल अधेड़ को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका उपचार जारी है।
दिन-दहाड़े हुई घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी से कोई रंजिश होने से इनकार किया है ! इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।आपको बता दें कि गोली लगने से घायल अधेड़ श्रीओम पुत्र रामदास सदर कोतवाली क्षेत्र के पनवाड़ी मोहल्ले का निवासी है और स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। घायल अपने माता-पिता से मिलने मोहल्ला कबूलपुरा जाटों वाली गली में जा रहा था कि पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावर उसे गोली मार कर फरार हो गए।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!