गैस सिलेंडर और सोलर लाइट चोरी

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। सोमवार रात स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने फिर हाथ साफ किए। ग्राम प्रधान कांती वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस विद्यालय में दो वर्ष भीतर चोरी की दूसरी वारदात है। कोतवाली देवा अंतर्गत बीती रात उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोर किचन का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और बाहर लगी सोलर लाइट के पैनल को निकाल ले गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच कर छानबीन कर रही है। बताते चलें कि 4 अप्रैल 2021 को भी इस विद्यालय के विज्ञान कक्ष की खिड़की के सरिया काटकर चोरी हुई थी। इस वारदात में चोर एलसीडी टेलीविजन, गैस सिलिंडर व सीलिंग फैन ले उड़े थे।  मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!