विकास खंड के गांव भानपुर में जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन हुआ।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बिसौली विकासखंड के गांव भानपुर में जिला विकास अधिकारी रामसागर यादव की अध्यक्षता में जनचौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्री यादव ने कहा कि ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान चलाना होगा। जनचौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना। सम्बंधित कर्मचारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर बीडीओ मुनव्वर खान, सचिव जगदीप, ग्राम प्रधान विनीता देवी, पंचायत सहायक कनिष्का, रोजगार सेवक मीना शर्मा आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!