बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ इलाके में हवस में अंधे युवक ने दो साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला और बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची के पिता की माने तो युवक उनके रिश्तेदार के साथ आया था और जब सब लोग पास ही मौजूद उसके पिता के घर खाना खाने चले गए तो बच्ची को अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर उसे लहूलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जब बच्ची का भाई घर आया तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख उसने अपनी माँ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली हैदरगढ़ पहुच कर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमे की तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ड़ा अरविन्द चतुर्वेदी ने इस संबंध में कार्रवाई करने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया है उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अपराधियों को बक्शा नही जायेगा।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

