डीएम ने राशन की दुकान निरस्त के किये आदेश,लेकिन पूर्ति विभाग ने कोटेदार को राशन उठवाकर आदेश की उड़ाई धज्जियां,अन्य राशन की दुकान से वितरण कराने की मांग की,कोटेदार पर लगाया कालाबाजारी का आरोप
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं । तहसील दातागंज ब्लॉक म्याऊं के गांव म्यारी व मजरा नगरिया हुसैन गंज के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर घटतोली,राशन वितरण न करने व कार्डधारकों से अभ्रदता तथा राशन कार्डों में फर्जी आधार लगाकर राशन निकालने के गंभीर आरोप लगाते हुए राशन की दुकान निरस्त करने की मांग डीएम से की थी।जिस पर डीएम मनोज कुमार ने कार्यबाई करते हुये 26 जनवरी 2023 को राशन की दुकान का अनुबन्ध पत्र निरस्त करने के आदेश किया था।लेकिन इसके बाबजूद राशन विक्रेता राशन का वितरण करता रहा।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है राशन की दुकान निरस्त होने के बाद भी कोटेदार राशन का वितरण कर कालाबाजारी करता रहा उसके बाबजूद भी 4 फरवरी 2023 को कोटेदार राशन का उठान करके ले आया है जिससे कालाबाजारी का भय बना हुआ है।ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में कालाबाजारी,पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली की जांच व राशन का वितरण किसी अन्य दुकान से कराने की मांग की है इसमें धीरपाल,संजीवकुमार,मदनपाल,रामनिवास,प्रताप सिंह आदि लोग शामिल हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

