निष्ठा प्रशिक्षण सम्पन्न

बाराबंकी। बुधवार को आदर्श कॉलेज आफ एजुकेशन सलारपुर के परिसर में खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शेखर कुमार श्रीवास्तव अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विकासखंड देवा की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर एसआरपी चारु गर्ग, केआरपी डॉ विनय कुमार कुशवाहा, मनोज मोहन मिश्रा, विवेक कुमार वर्मा, सूर्या त्रिपाठी अर्चना वर्मा उपस्थित सहित सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश श्रीवास्तव प्रदीप मिश्र का भरपूर सहयोग रहा।

Don`t copy text!