बाराबंकी। भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को लखपेड़ाबाग में स्थित अपने आवास पर विकलांग जन कल्याण सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के दिव्यांग जनों को कम्बल का वितरण किया। क्षेत्र के विभिन्न गाँवो से आये दिव्यांग जन कम्बल पाकर खुश हुए और सांसद रावत का बहुत बहुत आभार जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी, दिनेश चन्द्र रावत, अन्तरिक्ष रावत, शिवकुमार शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

