बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ के 18 मार्च को दिल्ली में होने वाले आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक ली। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा का सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन बाराबंकी के गोकुल नगर कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत का होने वाला आंदोलन देश का एक बड़ा किसान आंदोलन होगा। आंदोलन को लेकर भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से उक्त आंदोलन में भारी संख्या में पहुंचने की अपील करे। किसान 17 मार्च को बाराबंकी रेलवे स्टेशन से अपने जिला अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के साथ भारी संख्या में दिल्ली के पहुंचे।और जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान न हो किसान जंतर मंतर से नहीं हटेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक अधिकार के लिए हमेशा से ही संघर्ष करती रही हैं।किसान का भी कर्तव्य और दायित्व बनता है कि वो भी दिल्ली हमारे साथ चलें, और अपने हक अधिकार के लिए कन्धे से कन्धा मिलाकर करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,निसार मेहंदी,राम बरन वर्मा,हौसिला प्रसाद,उत्तम सिंह, अनुपम वर्मा,सनत वर्मा,ओम प्रकाश वर्मा,दीपू वर्मा,सुधाकर वर्मा,बबलू वर्मा,दिनेश चन्द,रामानंद,गिरीश चन्द,राधेलाल,दिनेश यादव,कमलेश चन्द वर्मा,संजय रस्तोगी,शांति भूषण सिंह शिव नरायन सिंह,मनोज वर्मा ष्मनष्आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
’कार्यकारिणी भंग’
बाराबंकी। 18 मार्च को दिल्ली में होने वाली भाकियू की महापंचायत की तैयारी को लेकर आज जनपद में आये प्रदेश अध्यक्ष ष्युवा विंगष् श्री दिगम्बर सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की द्वारा जनपद में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा व किसान नेता राम बरन वर्मा ने आपसी सहमति से काफी दिनों से चल रहे ‘टिकैत‘ के दोनों संगठन की ब्लॉक, तहसील व जिलाकार्यकरिणी इकाई को भंग कर दिया गया है। इसके साथ यह निर्देश भी दिया कि अग्रिम आदेशों तक कोई भी पदाधिकारी अपना पद व लेटर पैड का उपयोग नहीं करेगा। आगामी 18 मार्च को दिल्ली में आयोजित हो रही राष्ट्रीय पंचायत के लिए सभी कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर जुट जाएं और महापंचायत को सफल बनाने में भागीदारी निभाएं। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा अपने पद पर बने रहेंगे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

