वन माफियो ने वर्षों पुराने जामुन के पेड़ को गायब कर दिया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। वन माफियो ने चोरी छिपे एक किसान के वर्षों पुराने जामुन के पेड़ को गायब कर दिया। किसान को जानकारी होने पर थाना सफदरगंज में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा मजरे बघौरा निवासी राजितराम पुत्र मिश्रीलाल ने बताया कि मेरे गाटा संख्या 1769 में जो ग्राम उधौली की सीमा पर स्थित हैं जिसपर वर्षो पुराना जामुन का पेड़ लगा हुआ था जिसे वन माफिया पल्हरी निवासी शब्बीर पुत्र अब्दुल हक,आदिल पुत्र आबिद ने चोरी से काटकर गायब कर दिया है। पीड़ित किसान ने सफदरगंज पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

