दो नाबालिग बहनों को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, तीसरी के अपहरण की दे रहा धमकी,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की दो नाबालिग बेटियों को दूसरे समुदाय का युवक पंजाब के चंडीगढ़ से अगवा कर लाया। बेटियों की तलाश करते हुए परिवार गांव आया तो अब आरोपी उसकी शादीशुदा बेटी के अपहरण की धमकी दे रहे हैं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने गांव में मंदिर का निर्माण शुरू कराया था। आरोप है कि उसी दिन से दूसरे समुदाय के लोग उसके पीछे पड़ गए। भयभीत होकर वह अपने परिवार को लेकर चंडीगढ़ चला गया।
अगवा दो बेटियों का नहीं चला पता:- चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ रह रहा था, लेकिन गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उसके परिवार का पीछा चडीगढ़ में भी नहीं छोड़ा। वह उसकी दो नाबालिग बेटियों को अगवा कर ले गया। इसकी एफआईआर पंजाब पुलिस ने दर्ज की, लेकिन उसकी बेटियों को अभी तक तलाश नहीं किया गया। अब पीड़ित परिवार फिर से गांव आया तो उसको लगातार धमकी मिल रही है। इससे वह गांव से पलायन को फिर मजबूर हुआ है। इस संबंध में एसएचओ सिद्धांत शर्मा का कहना है कि पंजाब पुलिस ने लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय स्तर पर शिकायत मिली है शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!