पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के नईमाबाद गांव की है। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक देर रात बाइक चला कर घर आया था। किसी को कुछ जानकारी नहीं हो पाई और सुबह में उसका शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव का रहने वाला संजय रावत देर रात मोटरसाइकिल से घर वापस आया था। घर आने के बाद युवक अपने कमरे में लेट गया। इसलिए घरवालों को ज्यादा कुछ जानकारी नहीं हुई। सुबह गांव के बाहर आम के बाग में उसका शव फंदे से लटकता मिला है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक युवक संजय रावत ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है।   मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!