सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाना प्राथमिकता: चै.ज्वाला आर्यावर्त नागरिक किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने जगजीवन
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। आर्यावर्त नागरिक किसान संगठन की मासिक बैठक श्री कोटवाधाम स्थित केंद्रीय कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ज्वाला सिंह तथा संचालन मुख्य संगठक डॉक्टर सतनाम शरण दास ने किया। उपस्थित किसान-श्रमिको को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हमें किसानों के आंसू ही नहीं पोछना बल्कि यह आंसू क्यों आ रहे हैं, इन कारणों का निवारण करना होगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी कराते हुए वास्तविक लाभ पात्र किसानों को दिलाए जाने के साथ उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से उन्नतशील खेती के लिए प्रेरित करते रहना ही उनकी प्राथमिकता होगी। संगठन किसानों के सुख दुःख में सदैव साथ रहेगा। बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्ताव पर समाजसेवी बाबा जगजीवन प्रसाद को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन की सदस्यता लेने वाले नागरिक किसानो को संस्था विलेख की प्रति, झंडा, टोपी, बिल्ला, परिचय पत्र संगठन की ओर से उपलब्ध कराए जाने और सभी इकाई की मासिक बैठक अथवा अन्य आयोजन एवं प्रदर्शन में प्रार्थना राष्ट्रगान व प्रतिज्ञा अनिवार्य रूप से कराए जाने की आम सहमति बनी। उपरांत बैठक उपस्थित किसान कार्यकर्ताओं की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तैयार करके निराकरण के लिए शासन प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। नौ मार्च को आहुत बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, प्रचार मंत्री छोटे लाल वर्मा, प्रवक्ता अनिल कुमार नीरवंशी, राम दत्त शर्मा,रिंकू तिवारी, संजीव कुमार, मायाराम, नंदकिशोर, सुनील शर्मा, बाबूलाल, राजेश कुमार, रामू मौर्या, अजय कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार पाण्डेय, पूर्व ग्राम प्रधान रामसेवक गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

