तहसील क्षेत्र में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण 11 जुलाई से 22 जुलाई तक उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान तहसील क्षेत्र में पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण 11 जुलाई से 22 जुलाई तक उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा l पूर्ति निरीक्षक प्रदीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया की सहसवान तहसील क्षेत्र के पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्ड धारक 11 जुलाई से 22 जुलाई तक संबंधित उचित दर विक्रेताओं के यहां से निशुल्क राशन का पूर्व की तरह अपना खाद्यान्न उठा सकते हैं l
श्री यादव ने बताया संबंधित पीएचएस कार्ड धारक एवं अंत्योदय कार्ड धारक 11 जुलाई से संबंधित उचित दर विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर अपना खाद्यान्न निशुल्क उठाना सुनिश्चित करें l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!