19 लाख वसूलने के खिलाफ प्रमुख मनोज विद्रोही व जिला वरिष्ठ उपप्रमुख कमलेश सिंह चौहान के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। 02 लाख रूपये भूमि का बयाना देकर 19 लाख वसूलने के खिलाफ ग्राम सुुरवारी थाना रामनगर निवासी रामतेज, सन्दीप कुमार पुत्रगण स्व0 बिहारी लाल ने आज शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के जिला प्रमुख मनोज विद्रोही व जिला वरिष्ठ उपप्रमुख कमलेश सिंह चौहान के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
इस सम्बन्ध में पीड़ित रामतेज पुत्र बिहारी लाल ने बताया कि 03 अक्टूबर 2013 में उसकी रामनगर तहसील अन्तर्गत ग्राम रामपुर खरगी ने स्थित भूमि को क्रय करने के लिए कुरैशा बानों पत्नी मोहम्मद अहमद निवासी कुरैशा मंजिल नबीगंज कोतवाली नगर बाराबंकी ने 02 लाख रूपये बयाना देकर एग्रीमेंट कराया था। उक्त भूमि का एक वाद चल रहा था उसका निर्णय आने के बाद रजिस्ट्री करने की लिखा-पढ़ी की गयी थी व वर्ष 2017 में वाद का निर्णय हो गया और पीड़ित ने रजिस्ट्री कराने को कहा किन्तु अनसुना किया गया। जिसके बाद विपक्षी ने पीड़ित को नोटिस भेजी जिसमें रजिस्ट्री करने को कहा गया। जिस पर पीड़ित जन तहसील रामनगर में कई बार रजिस्ट्री करने के लिए बैठे रहें और विपक्षी क्रेत नहीं आयी। अपनी आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित ने जुलाई 2023 में अपनी भूमि दूसरे के हाथ बिक्री कर दी जिसकी सूचना पाकर विपक्षी व उनके पति तथा उनके लड़के एवं बिचौलिया सन्तोष सिंह पुत्र रामचन्दर सिंह निवासी ग्राम पटना कोतवाली देवां बाराबंकी पीड़ितों पर दबाव बनाने लगे तथा अपने घर बुलाकर धमकाने लगे। धमकी देकर दिनांक-28.07.2023 का छः लाख रूपये आर0टी0जी0एस0 अपने खाते में कराया और तेरह लाख रूपये अपने घर में बुलाकर नकद लिये। इस प्रकार पीड़ितो का शोषण किया गया। इस बावत शिवसेना नेता मनोज विद्रोही ने बताया कि पीड़ितजन शिवसैनिक हैं जिनके साथ इस प्रकार की धांधली व शोषण किया गया है। इस प्रकरण मेें पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही कर रूपया वापस दिलाया जाये तथा दोषियो पर कार्यवाही की जायें।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

