बिसौली में भजन सम्राट कन्हैयालाल मित्तल अपने सुरों की बिखेरेंगे छटा
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। श्री श्याम सेवादार परिवार के बैनर तले आगामी 30 सितंबर को आयोजित भव्य भगवा निशान नगर भ्रमण यात्रा व भव्य श्री श्याम संकीर्तन को सफल बनाने के मकसद से संगठन की बैठक में चर्चा हुई। उक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैयालाल मित्तल अपने सुरों की छटा बिखेरेंगे। बदायूं रोड स्थित चितरंजन गुप्ता के आवास पर आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गहन मंथन किया। सेवादार धर्मेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि मनोहारी झांकियों व भव्य निशानों की निशान यात्रा बृजफार्म बुधबाजार से खाटू श्याम मंदिर दबतोरी रोड तक निकाली जाएगी। डा. गुंजन वार्ष्णेय ने बताया कि आगामी 30 सितम्बर को सायं सात बजे से मदनलाल इंटर कालेज के मैदान में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में राशिद मंसूरी ने कार्यक्रम के दौरान बेहतर साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था का आश्वासन दिया। बैठक में डा. गुंजन वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, पीयूष मुरारी, पुलकित, केपी मौर्य, अनुज, गोपाल वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, दीपक, विशाल, विकास, जितेन्द्र, आनंद प्रकाश, गौरव वार्ष्णेय, गोविंद, जंतु आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

