बदायूं। थाना उझानी कोतवाली के मां भागीरथी कछला गंगा घाट पर कावड़ के रूप में बाइक से गंगाजल लेने आए कावड़ियों की प्रत्येक दिन बाइक चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं परंतु सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा बाइक चोरी की घटना रोकने के लिए कोई भी कदम ना उठाए जाने से कावड़ियों में आक्रोश की भावना पनप रही है 3 और कावड़ियों ने थाना कोतवाली उझानी में कछला गंगा घाट से बाइक चोरी की अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है l
नगर पंचायत गुलरिया निवासी राजेश पुत्र रामपाल ने बताया वह बाइक संख्या यूपी 24 जेड 7101 से कछला गंगा घाट पर कावड़ लेने के लिए आया था जैसे ही वह गंगा नदी में स्नान करने के बाद बाइक खड़े किए स्थान पर लौट कर आया तो उसे बाइक नहीं मिली ग्राम सत्रापुर बरखेड़ा जनपद पीलीभीत निवासी अमन श्रीवास्तव पुत्र संजय कुमार ने भी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कावड़ लेने के लिए एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल अप 26 एक 9417 से गंगा स्नान करने के लिए कछला घाट पर आया बाइक खड़ी करके गंगा स्नान करने चला गया जब लौट कर आया तो अज्ञात चोर उसकी बाइक की चोरी कर ले गए ग्राम रुदेना घघोशी थाना बिल्सी निवासी रंजीत पुत्र हरनाम सिंह ने थाना उझानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी बाइक संख्या ल डीलक्स अप 24 एक्स 5272 से कछला गंगा घाट कावड़ लेने गया था जहां बाइक खड़ी करके वह गंगा नदी में स्नान करने चला गया जब स्नान करके वापस आया तो अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी करके ले गए तीनों ही बाइक स्वामियों ने थाना उझानी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी करके ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

