नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया………
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
बाराबंकी। डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल सेवा समिति/पार्क-स्मारक अनुरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान की शुरुआत नाका सतरिख स्थित डॉ अंबेडकर पार्क में बैठक करके बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नशामुक्ति का संकल्प लेकर किया गया। अभियान का शुभारंभ समिति के पदाधिकारी रमेश चौधरी ने सभी को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाकर किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार के मा0 मंत्री कौशल किशोर जी के नशामुक्त अभियान से जुड़ने और सभी बुराइयों की जड़ नशे को दूर करने के लिए समिति के पदाधिकारी भी संकल्पित हैं। “नशा मुक्त हिंदुस्तान, कौशल का अभियान” से समिति जुड़कर अभियान को जन जन तक ले जाने का काम करेगी। समिति के सभी पदाधिकारी इस अभियान को युवाओं के बीच ले जाने का काम करेंगे। इससे पूर्व समिति की बैठक में डॉ अंबेडकर पार्क के नवनिर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। इसअवसर पर पूर्व की भांति सभी को योगाचार्य डॉ शशि कुमार अवस्थी ने योगाभ्यास कराया और समिति के पदाधिकारी रमेश चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी गई। इस अवसर पर महासचिव राम औतार, उपाध्यक्ष अमरेश बहादुर, राजेन्द्र कनौजिया, सचिव मंशाराम कनौजिया, कोषाध्यक्ष जे एल भास्कर, पदाधिकारी विनोद कुमार,दिनेश चंद्र रावत, अधिवक्ता राजकुमार वर्मा, कमलेश कुमार, सियाराम वर्मा, सहदेव प्रसाद, राम प्रगट कनौजिया, कमलेश कुमार गौतम, आनंद चौधरी ने भी सम्बोधित किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

