भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह का मसौली चौराहे पर स्वागत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। जनपद बहराईच जा रहे भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह का मसौली चौराहे पर किसान नेताओं एव कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती एव किसानो की आवाज को बुलंद करने का आहवान किया ।
मंगलवार को जनपद बहराईच जा रहे भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह का युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव उर्फ बबलू, ब्लाक अध्यक्ष राहूल गुप्ता की अगुवाई मे सैकड़ो भाकियू कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहना कर स्वागत किया गयाl। कार्यकर्ताओं के गर्मजोशी स्वागत से गदगद राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने एव किसानो के मुद्दों को प्रसाशन तक पहुंचाने का आहवान किया । इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी लाल बचन यादव, महासचिव कबीर शरण, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष अतीक अहमद, महिला ब्लॉक प्रभारी गुड्डी, ग्राम अध्यक्ष शीला, नासिर अली, सुरेश गौतम,गया प्रसाद गौतम, मोहम्मद आरिफ, लवकुश यादव, अन्य कार्यकर्ता गढ़ भी मौजूद रहे
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

