बीजापुर ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रामदेव सिंह ने फीता काट कर किया शुभारंभ,
मुकीम अहमद अंसारी
यूपी : (बाराबंकी) हैदरगढ़ विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजापुर ग्राउंड में हो रहे युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रामदेव सिंह ने फीता काट कर किया शुभारंभ, खेल प्रतियोगिता को शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, तथा साथ ही साथ खेल प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया, इस मौके पर प्रधान बीजापुर गौतम पाठक, महादेव पाठक सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण व क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित थे।

