चंदवारा में बंदरों ने आतंक मचा रखा है आतंक। बच्चों पर क्या जानलेवा हमला
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के चंदवारा में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन बंदर ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू जयसवाल को शिकायत कर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
खंड विकास क्षेत्र के चंदवारा गांव में सैकड़ो की संख्या में बंदर हैं। बंदरों ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर रखा है। आए दिन बंदरों के झुंड ग्रामीण महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। मंगलवार को बंदरों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में गरिमा रावत, राजपति, आकांक्षा जयसवाल, आफाक अहमद राइन, पंकज लोधी, उमंग कार्तिक, हुसैन अली, आताऊल हक,
सहित कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उच्चाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर बंदरों से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को शिकायत करते हुए बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू जयसवाल का कहना है कि वह इस मामले में वन विभाग को अवगत कराकर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

