मसौली बाराबंकी । ग्रामीणों को उनके आसपास ही न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाली ग्राम चौपाल का आयोजन शुक्रवार को विकास खंड मसौली की ग्राम सेमरी एव लक्षबर बजहा मे चार शिकायत आयी जिसमे एक का मौक़े पर ही निस्तारण किया गया।
अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास एव ए डी ओ आई एस बी मदन गोपाल कन्नौजिया की अध्यक्षता मे सेमरी निवासी मंजू देवी व विनोद कुमार वर्मा ने परिवार रजिस्टर लिए प्रार्थना पत्र दिया तो वहीं ग्राम पंचायत लक्षबर बजहा में गिरीश कुमार ने परिवार रजिस्टर के लिए जिसको मौके पर ही निस्तारण किया।पवन कुमार ने दिव्यांग पेंशन के प्रार्थना पत्र दिया।
Related Posts

