अमरीका ईरान के ख़िलाफ़ पाबंदी में तुरंत ढील देः ह्यूमन राइट्स वॉच

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियों में तेज़ी से कमी आने की मांग की है।
ह्यूमन राइट्स वॉच ने अमरीकी सरकार से मांग की है कि कोरोना वायरस से निपटने में ईरान के प्रदर्शन में बेहतरी के लिए पाबंदियों में तेज़ी से कमी लाए और पाबंदियों से अपवाद रखी गयी चीज़ों का दायरा बढ़ाए।इरना के मुताबिक़, ह्यूमन राइट्स वॉच के कार्यकारी निदेशक केनेथ रॉथ ने न्यूयार्क में सोमवार को अमरीका की ओर से आर्थिक पाबंदियों के हालात में ईरान की स्वास्थ्य व्यवस्था पर दोहरे दबाव की ओर इशारा करते हुए अमरीका से मांग की कि वह पाबंदियों को कम करने और पाबंदियों से अपवाद रखी गयी चीज़ों का दायरा बढ़ाने के लिए तुरंत क़दम उठाए।
केनेथ रॉथ ने एक बयान में जो इस संगठन की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ, कोरोना वायरस के संक्रमण के हालात में ईरानी जनता को बहुत अहम मेडिकल स्रोतों तक पहुंच से रोकने पर आधारित अमरीकी सरकार की निर्दयी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के मुताबिक़, आर्थिक पाबंदी लगाने वाले देश या गठबंधन के लिए ज़रूरी है कि वह इस बात को सुनिश्चि करे कि पाबंदी का सामने करने वाली आबादी के मानवाधिकार, ख़ास तौर पर दवा व खाद्य पदार्थ सहित मूल ज़रूरतों पर पाबंदी का असर नहीं पड़ेगा।

Don`t copy text!