ठेकेदार खिलाफ किसान यूनियन ने खोला मोर्चा

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । बदोसरांय सफदरगंज मार्ग राजकीय कन्या इंटर कालेज के पास बनी पुलिया बिना डाइवर्जन बनाकर यातायात सुलभ कराये गिरा दी गयी इससे किसानों को अपना उत्पादन मंडी ले जाने छात्रों को स्कूल जाने एम्बुलेंस निकलने के साथ पूरा आवागमन बाधित हो गया था इससे जनता त्राहि-त्राहि करने लगी इसको देखते हुए भारतीय किसान यूनियन सिरौली गौस पुर मसौली ने एक ज्ञापन जिला प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए दिया था अपना हठधर्मिता दिखाते हुए विभाग ने डाइवर्जन नहीं बनाया तो किसान नेताओं ने कई घंटे धरना दिया इस पर पत्रांक सं 705/2024दिनांक 16मार्च को अधिशासी निर्माण खंड _1 ने किसान नेता भगौती प्रसाद को लिखित आश्वासन यह कहकर धरना समाप्त करवाया कि चार दिन में डाइवर्जन ठीक करा दिया जायेगा परंतु दो सप्ताह बीत जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की इस पर अधिशासी अभियंता से तहसील अध्यक्ष राम सजीवन ने फोन पर बात की तो गर्मी दिखाते हुए फोन काट दिया इस पर पीड़ित जनता मे आक्रोश व्याप्त है अपने वादे सेअधिकारियों मुकर ने से दुखी होकर भाकियू जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा से वार्ता हुई कि3अप्रैल को अधिशासी अभियंता को उन्ही के कार्या लय में काम न होने तक बंधक बनाए जाने की योजना बनायी और नेताओं ने सरकार से मांग की हैलिखित आश्वासन देने वाले अधिकारी कोअपने वादे से मुकरने के लिए धोखा धडी का मुकदमा कर दण्डित किया जाना चाहिए

Don`t copy text!