रमजान मुबारक के 25 वे रोजे के मौके पर भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। रमजान मुबारक के 25 वे रोजे के मौके पर भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन कस्बे के ताज ढाबे पर किया गया। जहां भारी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया।
बताते चलें कि रहमतों व बरकतों के महीने रमजान के मुक़द्दस दिनों में शुक्रवार को अल्विदे के दिन 25 वें रोजे के मौके पर भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन कस्बे के बाईपास रोड पर स्थित ताज ढाबे में किया गया। जहां भारी संख्या रोजेदारों ने इफ्तार के समय एक साथ हाथ उठाकर देश दुनियां में अमन-चैन की दुआ मांगी। वहीं आयोजक मो0 ताज वारसी ने बताया कि अल्लाह का एहसान है कि ये काम वो मुझ नाचीज को करने का मौका दिया है। जिससे हमें दिली सकून मिला है। अल्लाह हमारे इस अमल को कुबूल फरमाये। तथा देश दुनियां में प्रेम एक्ता कायम रहे यहीं दिल से दुआ करता हूं।
इस अवसर पर मेराज वारिश गुलाम नबी गुलाम रसूल शाहिद शारान इस्तियाक शान वारिश, महबूब वारिश मो0 अहमद शहाबुद्दीन सिद्दीकी गुलाम वारिश फरहान आजम राजू सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

