नाती निकला नाना नानी का हत्यारा पुलिस ने किया खुलासा

शमीम अंसारी बाराबंकी

स्वाट/सर्विलांस व थाना देवा पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग दम्पत्ति हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर सगे नाती/हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही पर नकदी, जेवरात व आलाकत्ल बरामद-

बाराबंकी दिनांक- 11.05.2024 को वादी फखरे आलम निवासी मो0 लालापुर कस्बा व थाना देवा जनपद बाराबंकी द्वारा थाना देवा पर सूचना दी गई कि माजिद हुसैन वारसी निवासी जवाहर कालोनी फरीदाबाद सेक्टर 22 थाना शारन जनपद फरीदाबाद, हाल पता मो0 लालापुर कस्बा व थाना देवा जनपद बाराबंकी अपनी पत्नी के साथ उसके ही मोहल्ले में एक मकान खरीद कर करीब 06 माह पूर्व से निवास कर रहे थे, उनके शव घर में पड़े हैं एवं दुर्गन्ध आ रही है, उन दोनों की किसी ने हत्या कर दी है। उक्त सूचना के आधार पर थाना देवा पर मु0अ0सं0 305/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त हत्या की घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। इसी क्रम में दिनांक 16.05.2024 को स्वाट/सर्विलांस व थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये सगे नाती/हत्याभियुक्त साहिल वारसी पुत्र सगीर खान निवासी मैरिस रोड लक्ष्मीबाई मार्ग इस्लामाबाद भट्ठा गली नं0 3 थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़, हालपता- ADA कालोनी, सहजमल कोइल थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़ को मामा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशांदेही पर 30 हजार रुपये नकद, जेवरात, आलाकत्ल (ईंट) आदि बरामद किया गया। अभियोग उपरोक्त की विवेचना में बरामदगी के आधार पर धारा 394/411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त, बुजुर्ग दम्पत्ति का सगा नाती है। मृतक दम्पत्ति फरीदाबाद, हरियाणा में निजी मकान में रहते थे तथा फरीदाबाद, हरियाणा स्थित मकान को करीब 06-07 माह पूर्व 55 लाख रूपये में बेच दिया गया था। बुजुर्ग दम्पत्ति द्वारा 05-06 वर्ष पूर्व एक मकान देवा में भी खरीदा गया था। बुजुर्ग दम्पत्ति देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह के मुरीद थे, जिस कारण लगभग 05-06 माह पूर्व देवा स्थित मकान में रहने लगे थे। अभियुक्त साहिल वारसी के नाना/मृतक माजिद हुसैन के कहने पर उसके पिता द्वारा अपनी सम्पत्ति से बेदखल कर दिया गया था, जिस कारण अभियुक्त अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल में ससुर के मकान में रह कर मजदूरी का काम करता था। अभियुक्त स्वयं का बिजनेस करना चाहता था जिस कारण उसे रुपयों की आवश्यकता थी। अभियुक्त को बुजुर्ग दम्पत्ति द्वारा बेचे गये मकान एवं उससे प्राप्त रुपयों के विषय में जानकारी थी कि नाना द्वारा 25 लाख रूपया किसी बैंक में फिक्स कर दिया गया है एवं शेष रुपये व ज्वेलरी घर की अलमारी में रखे होंगे। दिनांक 08.05.2024 को समय करीब प्रातः 11.00 बजे अभियुक्त साहिल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपने मोबाइल घर पर ही छोड़कर देवा आकर दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से अपने नाना को कॉल करके कोरियर रिसीव करने हेतु देवा में ही उनके घर से दूर स्थान पर बुलाया गया एवं स्वयं मौका पाकर घर में घुस गया। उसे उम्मीद थी कि नानी बीमार रहती हैं और उसे रुपये और जेवरात चोरी करने में आसानी रहेगी, किन्तु नानी द्वारा उसका विरोध किया गया, जिससे अभियुक्त द्वारा ईंट से मारकर नानी की हत्या कर दी गई एवं उसके थोड़ी देर बाद ही उसके नाना भी घर आ गये। नाना के वापस घर आ जाने एवं उसे देख लेने पर अभियुक्त साहिल द्वारा नाना की भी ईंट मार कर हत्या कर दी गई एवं अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 35000/- रुपये नकद व जेवरात लेकर घर में बाहर से ताला लगाकर चला गया।

Don`t copy text!