निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डा. आदर्श सिंह

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन अधूरी परियोजनाओं की प्रगति के बारे में तथा मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में की गई घोषणाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता को परखने से सम्बन्धित विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के लिये की गई घोषणा वाले कार्यों की समीक्षा करते हुये अपूर्ण परियोजनाओं को समय से पूरा कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन अधूरी परियोजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से चर्चा की। निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता को परखने के लिये निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि 50 लाख की कम लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं का सत्यापन तथा गुणवत्ता की जॉच तत्काल करायी जाये। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष्य कम प्रगति पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुये निर्धारित समय में लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संबंधित को यह भी निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग यह सुनिश्चित कर ले कि जिन निर्मित परियोजनाओं के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा विद्युत कनेक्शन नहीं हो पाया है वह तत्काल कनेक्शन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन अधूरी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की कुछ परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित को कड़ी चेतावनी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, प्रभागीय वानिकी अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर जिला सूचनाधिकारी, सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!