राकेश पटेल ने टीकाकरण केन्द्र का किया निरीक्षण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण के लिए लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला रहा है। भारी संख्या मे लोग टीकाकरण के लिए घरों से निकाल कर टीकाकरण केंद्र तक पहुंच कर टीका लगवा रहे। रामसेवक यादव इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं सदर विधानसभा वैक्सीनेशन संयोजक राकेश पटेल ने पूर्व की भांति बुधवार को टीकाकारण केंद्र का निरीक्षण किया। वैक्सीन महाअभियान को गति देने के लिए पचपनवे दिन भी उपस्थित रह कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। वैक्सीनेशन करने वाली टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री राहुल कुमार वर्मा,डॉ प्रियंका,जय श्री ,सत्यप्रभा,निशा श्रीवास्तव,नीलम वर्मा,राजेश्वरी, सुमिता राव,सरला कुमारी, पूनम, नीतू देवी, आरती तिवारी,उपमा पाण्डेय, शशि मौर्या आदि मौजूद थे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश पटेल,शशि गुप्ता जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा व विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री राहुल कुमार वर्मा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव से मुलाकात कर महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। जिस पर आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

