अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह द्वारा बूथ अधिकारियों एवं सुपरवाइजर को किया गया। प्रशिक्षण
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी सिरौलीगौसपुर में अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित बी एल ओ को निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरने सम्बन्धी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि फॉर्म 7 के बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जारी की जाएगी । सभी बी एल ओ को गरुड़ ऐप को अनिवार्य रूप से डाउनलोड करके उस पर आवश्यक सूचनाएं भी अंकित करने का प्रशिक्षण दिया गया।

विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए जारी आगामी विशेष तिथियों 13, 21 तथा 27 नवम्बर को अपने बूथ पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर भावी मतदाताओं/मतदाताओं से फॉर्म प्राप्त करने के निर्देश भी अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किये गए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर आशीष पाठक ने 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी विशेष रूप से करने की बात कही और बी एल ओ से अपने भाग संख्या के सभी घरों का सर्वे करने की बात भी बताई गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार, तहसीलदार, खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार,खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

