आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा सप्ताह विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी आज दिनांक 11 नवम्बर 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव के उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राधेश्याम यादव जी के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में ग्राम कोठी विकास खंड सिद्धोर बाराबंकी में स्थित सी0एस0सी0 पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार शैलेंद्र जिला समन्वयक सीएससी रवि वर्मा जिला प्रबंधक सीएससी संजय कुमार तिवारी सीएसपी संचालक शिव नंदिनी ग्राम प्रधान मोहम्मद सोहेल खान एसआई थाना कोठी रश्मि मिश्रा सिपाही के अतिरिक्त अन्य स्थानीय ग्राम वासी शामिल हुए। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक सेवाएं क्या है? न्याय की समानता मध्यस्थता एवं सुलह समझौता इत्यादि के विषय में विस्तार से जानकारियां प्रदान की इसके अतिरिक्त निशुल्क न्याय पाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को जिम्मेदारी देकर केंद्र सरकार ने न्याय पाने के रास्ते को और अधिक सरल बना दिया है अब लोग विभिन्न शिकायत प्रकोष्ठ पर ऑनलाइन अपनी शिकायतें दर्ज करा कर उसका निस्तारण करा सकते हैं। जिला समन्वयक सीएससी शैलेंद्र के द्वारा शिविर में लोगों को ऐसे तमाम ऑनलाइन सुविधाओं के विषय में जानकारी दी जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अधीन संचालित हैं।
जिला प्रबंधक सीएससी रवि वर्मा के द्वारा टैली लॉ के विषय में लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम का संचालन लव कुश कनौजिया डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी द्वारा किया गया इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता बृजेंद्र कुमार खरे, संगीत कुमार पाठक, सुरेंद्र कुमार मिश्र, दिनेश चंद्र शर्मा, वरुण मिश्रा, संतोष कुमार, रामप्रताप, धर्मवीर, अमरेंद्र कुमार पाठक, कुमारी रंजना, सुनील कुमार, एराज आलम, शरद उपाध्याय, सुनील कुमार वर्मा, शिव सिंह, द्वारा डोर टू डोर कैंपेन का आयोजन कर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। सहायक सूचना निदेशक बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि सरदार पटेल तिराहा बस स्टॉप बाराबंकी पर लगाए गए बड़े एलईडी मॉनिटर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के शार्ट फिल्म एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दैनिक क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया गया जिसे जनसामान्य के लोगों ने रुचि लेकर देखा एवं लाभान्वित हुए।
पैनल अधिवक्ता शिव सिंह द्वारा ए0डी0आर0 भवन स्थित लीगल एड क्लीनिक पर आने वाले लोगों तथा जेल विज़िटर अधिवक्ताओं द्वारा जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक पर जेल में निरुद्ध बंदियों को को विधिक परामर्श दिया गया।
रेलवे स्टेशन बाराबंकी पर स्थापित कीओस्क पर मोहम्मद सलमान एवं पैनल अधिवक्ता के द्वारा भी यात्रीगण को आजादी के अमृत महोत्सव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों के विषय में दिनभर जानकारियां दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय कुमार के द्वारा दिन प्रतिदिन की समीक्षा करने वाली समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव को बताया गया विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 12 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिसोर्स पर्सन कुरेशा खातून एवं जोलता कुमारी के द्वारा महिलाओं को विधिक रूप से जागरूक किया जाएगा।

