गोकशी करने वाले एक आपराधिक ग्रुप के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र में गोकशी करने वाले एक आपराधिक गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय बदायूं से अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में गैंग लीडर सहित कुल सात आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस कांस्टेबल विजय कुण्डू और विकास शर्मा, चालक अर्जुन बालियान के साथ सरकारी वाहन संख्या UP70AG3149 से रवाना हुए। गैंग का सरगना बहारे आलम पुत्र रईस अहमद है, जो मोहल्ला कटरा शहबाजपुर, थाना सहसवान का निवासी है।
उसके गिरोह में मोहम्मद शमशेर उर्फ समशीर, शकील उर्फ बड्डे, आमिर (सभी मोहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर से), ओमेंद्र, बाबू (दोनों ग्राम कैशो की मढ़ैया से) और मनोज (ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली से) शामिल हैं। यह गिरोह जनपदीय स्तर पर सक्रिय है और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।
इस गिरोह द्वारा की गई गोकशी की घटनाओं में 14 सितंबर 2025 को सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुर के जंगल में स्थित एक पुराने कुएं में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पाए गए थे। इसी तरह, उसी तारीख को ग्राम खंदक गुलजार के खेत में भी गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। इन घटनाओं की जांच के दौरान ही उपरोक्त सभी सात आरोपियों के नाम प्रकाश में आए
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

